{"_id":"5b8c16c742c792463254a98e","slug":"181535907527-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोस व तरल अपशिष्ठ पदार्थो के प्रबंधन को नहीं मिल पाई धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोस व तरल अपशिष्ठ पदार्थो के प्रबंधन को नहीं मिल पाई धनराशि
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। ऊखीमठ ब्लाक के न्याय पंचायत मनसूना के अंतर्गत शामिल आठ ग्राम पंचायतों ने स्वजल पर शौचालय निर्माण और ठोस व तरल अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन के लिए धनराशि जारी नहीं करने का आरोप लगाया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर धन वितरण की मांग की है।
ग्राम पंचायत गडडू, मनसूना, गिरिया, राऊलेंक, गैड़, उनियाणा, बेडुला, बुरूवा, रांसी, फाफंज-बरसाल, जग्गी-बगवान और गौंडार के वर्ष 2015-16 व 2016-17 में खुले में शौच से मुक्त हो चुकी हैं। दूसरे चरण में इन सभी ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल अपशिष्ट पदार्थों के प्रबंधन के लिए कार्य होने थे, जिसके लिए स्वजल द्वारा धनराशि दी जानी थी, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी धनराशि नहीं मिल पाई है। जिस कारण कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सरिता देवी, पुष्पा देवी, आरती देवी, एनएस धिरवाण, मदन सिंह बत्र्वाल, नरोत्तम सिंह राणा, रूप सिंह आदि ने कहा कि कार्य नहीं होने से उन्हें ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है। इधर, स्वजल के परियोजना प्रबंधक एमएस नेगी ने बताया कि जिन-जिन ग्राम पंचायतों को धनराशि जारी नहीं हुई है, उसकी सूची तैयार कर दी गई है। एक सप्ताह के भीतर जनपद में चयनित सभी ग्राम पंचायतों को धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।