{"_id":"5b1c0dbb4f1c1bca228b4b2f","slug":"181528565179-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शनिवार को सुबह से घने कोहरे के कारण केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। शनिवार को पूरे दिन बमुश्किल तीन शट्ल ही हो पाई। इस दौरान यात्री भी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर का घंटों इंतजार करते रहे। कई यात्री तो होटल और लॉज में ही लौट आए।
शनिवार को तड़के से ही केदारघाटी से लेकर धाम तक घना कोहरा छाया रहा। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी, लेकिन जंगलचट्टी से आगे घना कोहरा होने के कारण हेलीकॉप्टर को वापस आना पड़ा। शाम 4 बजे मौसम में सुधार हुआ। तब, गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी हेलीपैड से हेली कंपनियों ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, लेकिन दो शट्ल के बाद दोबारा क्षेत्र में कोहरा छा गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर फिर उड़ान नहीं भर पाए। हेलीकॉप्टर सेवा के सहायक नोडल अधिकारी एसएस पंवार ने बताया कि खराब मौसम और कोहरे के कारण पूरे दिन हेलीकॉप्टर की सिर्फ 3 शट्ल हो पाई। कुछ यात्री पैदल रास्ते से धाम के लिए रवाना हुए, जबकि अन्य कमरों में लौट आए। उन्होंने बताया कि दस दिनों से घाटी व धाम क्षेत्र में कोहरे के चलते हेलीकॉप्टर सेवा प्रतिदिन प्रभावित होती आ रही है।