{"_id":"5aca4a294f1c1b6d6b8b466b","slug":"181523206697-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन व पुलिस ने की व्यापार संघ व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन व पुलिस ने की व्यापार संघ व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। जिले में सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए प्रशासन, पुलिस ने व्यापार संघ और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर हालातों पर चर्चा की। बवाल हुए नुकसान की भरपाई सहित असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। बताया कि तहसील क्षेत्र में 6 अप्रैल को लगाई गई धारा 144 को हटा दिया गया है। अगस्त्यमुनि में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। यहां माहौल पूरी तरह से शांत हो गया।
ब्लाक सभागार में हुई बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग न हो, इसके लिए सभी को गंभीर होना होगा। बीते दिनों जो हुआ वह दुखद है। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए प्रशासन और पुलिस हरसंभव संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि उन्माद फैलाने की घटना के पीछे जो भी लोग शामिल थे, उनकी जांच कर उन्हें सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने नगर सहित जनपदवासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने कहा कि जिले की शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं। एसपी ने दोनों पुलिस उपाधीक्षक को अगस्त्यमुनि सहित जनपद के सभी बाजारों व कस्बों में नियमित गश्त करने के निर्देश दिए। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पूर्व में हुई घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हुए। इस पर, एसपी ने कहा कि लिखित में शिकायत नहीं होने के कारण मामलों में कार्रवाई नहीं कर पाई। लेकिन घटनाओं के पीड़ित लिखित शिकायत दर्ज कराते हैं, तो दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने बाहरी लोगों और फेरीवालों के सत्यापन पर जोर दिया।
व्यापार संघ ने एक स्वर में कहा कि बवाल में पीड़ित व्यापारियों की हरसंभव मदद की जाएगी। कहा कि तोड़फोड़ व आगजनी में न तो स्थानीय युवक थे और न व्यापारी। उन्होंने हिरासत में लिए गए बेकसूर युवकों को छोड़ने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि किसी भी बेकसूर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। बैठक में एसडीएम सदर देवानंद, सीओ अभय कुमार, सीओ एसपी बडोला, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला, श्रीनंद जमलोकी, रमेश बेंजवाल, विजयपाल राणा, उमा भट्ट, एसएस नेगी, रमेश रचमोला, हरीश गुसाई सहित पीड़ित व्यापारी व अन्य लोग मौजूद थे।