{"_id":"5a9d7cf74f1c1b0a7b8ba829","slug":"181520270583-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 शिकायतों में 23 का मौके पर हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 शिकायतों में 23 का मौके पर हुआ निस्तारण
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुए जनता दरबार में दर्ज 39 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में केदारघाटी के नाला गांव निवासी दर्शन लाल, गोपाल लाल, नीमा देवी, रमेश व दिनेश लाल ने कहा कि उनके और विमला देवी के खेत ऑल वेदर रोड के लिए चिह्नित किए गए हैं लेकिन उन्हें मुआवजा सूची में शामिल नहीं किया गया है। सुनाऊं गांव के टीएस बिष्ट ने 5.5 किमी स्वीकृत दैजीमांडा-पौड़ीखाल मार्ग का निर्माण शुरू नहीं होने की शिकायत की। हरियाली भरदार निवासी राजेंद्र सिंह राणा ने गांव के एक अन्य व्यक्ति पर उसकी निजी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की, जबकि जवाड़ी के ग्रामीणों ने पेयजल संकट की बात कही। डीएम ने सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।