फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केंद्र व राज्य की जनविरोधी नीतियों की निंदा की

केंद्र व राज्य की जनविरोधी नीतियों की निंदा की

Sat, 11 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
केंद्र व राज्य की जनविरोधी नीतियों की निंदा की

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। माकपा का पांचवां दो दिवसीय जिला सम्मेलन चन्द्रापुरी में शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकाली और केंद्र-राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों की निंदा की।

सम्मेलन के शुभारंभ में राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी एवं राज्य सचिव मंडल के सदस्य गंगाधर नौटियाल ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें जन विरोधी नीतियों को लागू कर रही हैं। किसान आज भी आत्महत्या कर रहे हैं, जबकि आम लोगों की समस्याएं जैसी की तैसी है। भ्रष्टाचार, महंगाई, जीएसटी, नोटबंदी दिखावा साबित हो रहे हैं।गांवों से लेकर कस्बों और नगरों में बंदर और सुअर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों का जनता आगामी लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। पार्टी के जिला मंत्री राजाराम सेमवाल ने तीन वर्ष की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रविवार को जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। इस मौके पर माकपा नेता गंगाधर नौटियाल, राजेंद्र सिंह नेगी, राजाराम सेमवाल, वीरेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत, दौलत सिंह, अषाढ़ सिंह, जगमोहन सिंह झिंकवाण, विक्रम पंवार, उमा नौटियाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed