फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   तिलवाड़ा में आए दिन लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

तिलवाड़ा में आए दिन लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

Wed, 18 Oct 2017 09:55 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
तिलवाड़ा में आए दिन लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
तिलवाड़ा। रुद्रप्रयाग-केदारनाथ गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा में अब आए दिन लगने वाले जाम से कस्बेवासियों को जल्द निजात मिल जाएगी। प्रसाद योजना के तहत यहां पार्किंग निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसके लिए शासन से 8 करोड़ 47 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।

तिलवाड़ा बाजार में पर्यटन विभाग की ओर से प्रसाद योजना के तहत मंदाकिनी नदी के किनारे पार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले छह माह में कार्य पूरा होने की उम्मीद है। पार्किंग बनने से आगामी यात्रा में जाम की समस्या से यात्रियों को नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही, बाजार में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों को भी खड़ा होने के लिए पर्याप्त जगह मिल जाएगी। पार्किंग निर्माण के लिए पर्यटन मंत्रालय की ओर से 8 करोड़ 47 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जो विभाग को अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, पूर्व अध्यक्ष मान सिंह जगवाण, महावीर सिंह, विक्रम कंडारी, सुरेश गोदियाल का कहना है कि पार्किंग निर्माण से जहां जाम की समस्या खत्म होगी, वहीं बाजार को भी विस्तार मिलेगा। रुद्रप्रयाग पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल का कहना है कि तिलवाड़ा में पार्किंग निर्माण का काम हर हाल में अगले छह माह में पूरा कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed