फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ में चार घंटे तक हुई हल्की बर्फबारी

केदारनाथ में चार घंटे तक हुई हल्की बर्फबारी

Mon, 01 Apr 2019 10:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में चार घंटे तक हुई हल्की बर्फबारी
रुद्रप्रयाग/गोपश्वर। एक सप्ताह तक मौसम सामान्य रहने के बाद सोमवार को केदारनाथ में दोपहर बाद से हल्की बर्फबारी हुई, जो लगभग चार घंटे तक रही, जबकि निचले घाटी इलाकों में बूंदाबांदी हुई। उधर, चमोली जिले में दोपहर बाद बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ और नंदा घुंघटी की चोटियों पर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

केदारनाथ में सोमवार को सुबह से मौमस सुहावना था। इस दौरान चटक धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर बाद डेढ़ बजे से केदारनाथ में घने बादल छाने लगे थे। दो बजे से यहां हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक हुई। इसके बाद मौसम में सुधार होने लगा। धाम में मौजूद वुड स्टोन कंपनी के देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते दिनों तक मौसम साफ होने से धूप में तपन थी, जिससे बर्फ तेजी से पिघल रही थी। लेकिन पुन: मौसम खराब होने से फिर से वहीं स्थिति बन रही है। इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्का हिमपात हुआ है। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली आदि स्थानों पर शाम चार बजे से आसमान में घने बादल छाने के साथ ही तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई है।
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिले में सोमवार को मौसम ने करवट बदली और दोपहर बाद बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ और नंदा घुंघटी की चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। हालांकि शाम पांच बजे बाद मौसम सामान्य हो गया था। मौसम खराब होने से बदरीनाथ हाईवे पर बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed