फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   पर्यावरण संरक्षण के लिए मिश्रित वन आज की जरूरत: जंगली

पर्यावरण संरक्षण के लिए मिश्रित वन आज की जरूरत: जंगली

Sun, 31 Mar 2019 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए मिश्रित वन आज की जरूरत: जंगली
रुद्रप्रयाग। एससीईआरटी के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने पर्यावरणविद् जगत सिंह जंगली के मिश्रित वन और राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला का भ्रमण कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

44 सदस्यीय दल अकादमिक अभिदर्शन कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में विद्यालय की भूमिका के तहत कोट तल्ला पहुंचा। यहां उत्तराखंड के फॉरेस्ट ब्रांड एंबेसडर पर्यावरणविद् जंगली के मिश्रित वन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस वन में अलग-अलग जलवायु में पाई जाने वाली वनस्पतियां एक साथ उग रही हैं। यहां कदंब, अमेरिकन पाइन, चाइनीज बांझ, पीला बांस, सागौन, ओक, पान आदि के पेड़-पौधे हैं। साथ ही अन्य कई स्थानीय वनस्पतियां भी मौजूद हैं। इस मौके पर जंगली ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए मिश्रित वनों को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे नुकसान व बचाव के बारे में भी बताया। इसके बाद प्रशिक्षुओं का दल राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोट तल्ला पहुंचा। उन्होंने कक्षा 1 से पांचवीं तक के बच्चों के साथ संवाद किया और उन्हें गणित, विज्ञान और सामान्य विषय के बारे में पढ़ाया। विद्यालय में गणित की पढ़ाई के लिए अबेकस का प्रयोग हो रहा है। दल ने स्कूल परिसर में मत्स्य पालन, रिंगाल उत्पादन के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सत्येंद्र भंडारी ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को विद्यालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दल में हरिबल्लभ डिमरी, रुचिना पुरी, इंदुकांता, प्रियंका भट्ट, विजय चौधरी, एसएमसी अध्यक्ष डीएस चौधरी, सुखदीप चौहान, भुवनेश्वरी चौधरी, भरत सिंह, बीना देवी, ऊषा चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed