{"_id":"5c8fef03bdec2213e43a49a1","slug":"171552936707-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धपरिस्थितियों में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धपरिस्थितियों में महिला की मौत
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम चकरपुर कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम चकरपुर कॉलोनी निवासी केवल सैनी की पत्नी पूनम (34) की रविवार रात अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए रुद्रपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। सोमवार सुबह परिजन पूनम के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। मृतका के पति केवल सैनी ने बताया कि पूनम काफी समय से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। मृतका अपने पीछे तीन बेटों को रोता बिलखता छोड़ गई है।