फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   रुद्रप्रयाग जनपद में निकाय चुनाव में 66.64 फीसदी मतदान

रुद्रप्रयाग जनपद में निकाय चुनाव में 66.64 फीसदी मतदान

Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग जनपद में निकाय चुनाव में 66.64 फीसदी मतदान

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। चार निकाय क्षेत्रों में कुल 66.64 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक वोटिंग नगर पंचायत ऊखीमठ में 73.24 प्रतिशत और सबसे कम रुद्रप्रयाग पालिका में 62.61 फीसदी हुआ। मतदान के खत्म होते ही अध्यक्ष पत्र के 13 व सभासद के 50 प्रत्याशियों का चुनावी भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया है।
रविवार को प्रात: 8 बजे से नगर पालिका रुद्रप्रयाग सहित नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ में मतदान शुरू हुआ। पहले दो घंटे में चारों निकाय क्षेत्रों के सभी 22 पोलिंग बूथों पर मतदान का प्रतिशत 9 से 11 फीसदी के लगभग रहा, लेकिन बाद में दिन चढ़ने के साथ अधिक से अधिक संख्या में वोटर मतदान केंद्रों में पहुंचने लगे थे। दोपहर 12 बजे निकाय क्षेत्रों में पोलिंग 30.5 प्रतिशत, 2 बजे तक 47.57 और सांय 5 बजे तक 66.64 फीसदी तक पहुंचा। नगर पालिका रुद्रप्रयाग में सात वार्डों में कुल 6028 मतदाताओं में से 3774 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 1969 पुरुष व 1805 महिला वोटर हैं।
विज्ञापन


जीजीआईसी में हुई सबसे देर तक वोटिंग
रुदप्रयाग। अगस्त्यमुनि में राजकीय बालिका इंटर कालेज में बने पोलिंग बूथ पर शाम 6.30 बजे तक वोटिंग हुई। इसके अलावा अन्य तीनों निकाय में तय समय शाम 5 बजे तक सभी बूथों पर वोटिंग पूरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम मतदान से प्रत्याशी भी परेशान
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका रुद्रप्रयाग में अपेक्षानुसार कम मतदान होने से प्रत्याशी परेशान रहे। कम वोटिंग के कारण अध्यक्ष पद के लिए भाजपा-कांग्रेस अपने गणित को सुलझाने में लग गए हैं। यहां कुल 6031 मतदाताओं में 3774 वोटरों ने ही वोट डाले। जबकि यहां 75 फीसदी से अधिक मतदान की उम्मीद थी।


नगर पंचायतों में महिला वोटर रही आगे
रुद्रप्रयाग। जनपद के तीनों नगर पंचायत तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि व ऊखीमठ में अध्यक्ष व सभासद के निर्वाचन में महिला वोटर की भूमिका खास हो गई है। यहां हुए मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने पोलिंग बूथ पर अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। नगर पंचायत तिलवाड़ा में कुल 1926 मतदाताओं में 1372 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 734 महिलाएं व 638 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसी तरह नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में 3679 मतदाताओं में 2465 ने वोट दिया, जिसमें 1292 महिला व 1173 पुरुष वोटर हैं। नगर पंचायत ऊखीमठ में कुल 2110 मतदाताओं में 793 महिला व 755 पुरुष मतदाता शामिल हैं।

निकाय क्षेत्र मतदान प्रतिशत
नगर पालिका रुद्रप्रयाग 62.61
नगर पंचायत अगस्त्यमुनि 67.3
नगर पंचायत तिलवाड़ा 71.24
नगर पंचायत ऊखीमठ 73.24

>>>>>>>>>>>
विनय
जारी -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed