{"_id":"5be46e27bdec22694d4324fe","slug":"171541697063-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस की ब्रह्मवाटिका की प्रशंसा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने पुलिस की ब्रह्मवाटिका की प्रशंसा की
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में पुलिस द्वारा स्थापित ब्रह्मवाटिका की भूरी-भूरी प्रशंसा की। मंदिर परिसर में फोटो गैलरी के निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के पूछने पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने उन्हें बताया कि यात्राकाल में नियमित ड्यूटी दे रहे चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक और उनकी टीम ने तीन वर्ष पूर्व इस वाटिका को स्थापित किया है। पीएम मोदी ने चौकी प्रभारी पाठक को उनके कार्य के लिए बधाई दी, साथ ही कहा कि आप बाबा केदार के भक्तों की सेवा के साथ धाम से पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में बीते दो वर्षों से यात्रा व पुनर्निर्माण कार्यों का संचालन कर रहे उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान की भी पीठ थपथपाई। कहा, इस तरह के जोशीले अधिकारियों की देश को जरूरत है। आप का जीवन उज्जवल हो और बाबा केदार की कृपा आ पर बनी रहे। ब्यूरो
फोटो गैलरी के हर फोटो की जानकारी ली
केदारनाथ। प्रधानमंत्री ने फोटो गैलरी में लगाई गई हर फोटो की जानकारी ली। ये सभी फोटो जून 2013 की आपदा से लेकर अक्तूबर 2018 तक हुए पुनर्निर्माण कार्यों से जुड़ी थी। साथ ही किन परिस्थितियों में कार्य हो रहे हैं, इसे भी फोटो में दर्शाया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
फोटो गैलरी के हर फोटो की जानकारी ली
केदारनाथ। प्रधानमंत्री ने फोटो गैलरी में लगाई गई हर फोटो की जानकारी ली। ये सभी फोटो जून 2013 की आपदा से लेकर अक्तूबर 2018 तक हुए पुनर्निर्माण कार्यों से जुड़ी थी। साथ ही किन परिस्थितियों में कार्य हो रहे हैं, इसे भी फोटो में दर्शाया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन