{"_id":"5b9e8ae1867a5501346c2e06","slug":"171537116897-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ के डीजीपी ने किए बाबा केदार के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ के डीजीपी ने किए बाबा केदार के दर्शन
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। बीएसएफ के डीजीपी केके शर्मा ने अपनी पत्नी रेनू शर्मा और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद उन्होंने यात्रा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा जवानों सहित तीर्थ पुरोहितों और यात्रियों से भी बातचीत भी की।
रविवार को प्रात: 9.30 बजे बीएसएफ के डीजीपी शर्मा पत्नी सहित 15 सदस्यीय टीम के साथ हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर करीब 15 मिनट पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बाबा केदार का गंगाजल से जलाभिषेक किया। डीजीपी शर्मा के साथ आईजी आईडी शर्मा, कमांडेंट आरके नेगी व बी झा सहित बीएसएफ के 15 अधिकारी थे। डेढ़ घंटा केदारनाथ धाम में रुकने के बाद सभी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। इधर, मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि बरसात थमने के बाद से यात्रा में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। कपाट खुलने के बाद के केदारनाथ धाम में 6 लाख 51 हजार 844 श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं।