{"_id":"5b8ac45542c792465040a344","slug":"171535820885-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस की सुरक्षा दीवार नदी में बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस की सुरक्षा दीवार नदी में बही
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। केदारघाटी में हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने से सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस की 50 मीटर सुरक्षा दीवार मंदाकिनी नदी में बह गई। अब पावर हाउस को भी खतरा हो गया है। दूसरी तरफ परियोजना स्थल से हाट गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का बड़ा हिस्सा भी नदी में बह गया है, जिससे चार गांवों का अगस्त्यमुनि से संपर्क कट गया है। मार्ग बहने से परियोजना का एडिड-4 का कार्य भी ठप हो गया है।
जल विद्युत परियोजना के निदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नदी किनारे बनी सुरक्षा दीवार का एक वर्ष में ही ढहकर बह जाना गंभीर मामला है। दीवार निर्माण में किस तरह की सामग्री का प्रयोग किया गया था, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदाकिनी नदी से पावर हाउस को नुकसान नहीं पहुंचे, इसके लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मोटर मार्ग के ध्वस्त हिस्से का एक सप्ताह में पुनर्निर्माण कर आवाजाही शुरू करने का आश्वासन भी दिया है।