{"_id":"5b818d9442c7924675342e01","slug":"171535217044-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मद्महेश्वर घाटी के मेघावी छात्रों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मद्महेश्वर घाटी के मेघावी छात्रों को किया गया सम्मानित
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊखीमठ। मद्महेश्वर घाटी विकास मंच की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में 104 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। समारोह में महिला मंगल महिला मंगल, युवक मंगल दल व छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई।
मनसूना बस अड्डे पर आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजनों से बच्चों का उत्साह बढ़ता है और उनमें बेहतर करने की इच्छा जागृत होती है। उन्होंने कहा बच्चों ने कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया है। विकास मंच के अध्यक्ष मदन भट्ट ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में संस्था द्वारा विगत चार वर्षों से इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे है, जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है। इस बार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राइंका मनसूना के 60, राउंलैंक के 37 तथा रांसी के 7 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया। मद्महेश्वर घाटी के ग्राम सभा गौंडार, रांसी, उनियाणा, राउलैंक, जग्गी-बगवान, बेडूला, बुरूआ, गडगू, गैड, मनसूना, गिरिया, पाली फाफंज, सरुणा के महिला मगल, युवक मंगल दलों व छात्र-छात्राओं ने समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मौके पर जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, विशिष्ट अतिथि प्रभारी बीईओ शिव सिंह पंवार, राकेश नैगी, कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, कुंवर सिंह नेगी, अब्बल सिंह रावत, प्रधान रूप सिंह नेगी, सरिता नेगी, सरिता पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य भरौंसी देवी, राजकुमारी राणा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।