फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   स्व. धन सिंह बत्र्वाल द्वारा लिखित पांडुलिपियों का होगा शुद्धिकरण

स्व. धन सिंह बत्र्वाल द्वारा लिखित पांडुलिपियों का होगा शुद्धिकरण

Fri, 17 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
स्व. धन सिंह बत्र्वाल द्वारा लिखित पांडुलिपियों का होगा शुद्धिकरण

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लाक के स्यूपुरी-सतेराखाल गांव पहुंचकर स्व. धन सिंह बर्त्वाल द्वारा करीब 137 वर्ष पुरानी लिखित श्रीबदरीनाथ की आरती व अन्य पांडुलिपियों को श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अंगीकृत करेगी। 19 अगस्त को गांव में मंदिर समिति के वेदपाठियों द्वारा इन प्राचीन पांडुलिपियों का शुद्धिकरण किया जाएगा।

रविवार को मंदिर समिति के वेदपाठी स्यूपुरी पहुंचकर महेंद्र सिंह बर्त्वाल के परदादा द्वारा लिखित प्राचीन पांडुलिपियों का अवलोकन करेंगे। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि-विधान से इन दुर्लभ पांडुलिपियों का शुद्धिकरण किया जाएगा। इसके बाद इन्हें मंदिर समिति की ओर से इन्हें धरोहर के रूप में अंगीकृत किया जाएगा। बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि इन प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही विद्वान आचार्यगणों व वेदपाठियों के द्वारा इनका गहन अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed