{"_id":"5b2694284f1c1bae6e8b8852","slug":"171529254952-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराहनीय कार्य के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराहनीय कार्य के लिए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित हुए
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ आपदा की पांचवीं बरसी पर देवभूमि संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति द्वारा मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आपदा के बाद केदारनाथ में सराहनीय कार्य करने वाले अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि 16/17 जून 2013 की आपदा से उपजे हालात से पार पाकर केदारनाथ यात्रा ने एक नया मुकाम हासिल किया गया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को प्राप्त करने में प्रशासन, पुलिस, निम, सामाजिक कार्यकर्ता और गांवों से जुड़े लोगों का अमूल्य योगदान है। इस मौके पर उन्होंने धाम में निरंतर ड्यूटी दे रहे प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक, निम के देवेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम पंचायत नयास्यूं के प्रधान विक्रम सिंह रावत, त्रियुगीनारायण के दर्शन लाल गैरोला, सिक्स सिग्मा के डा. प्रदीप भारद्वाज को शौर्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही बुद्धि सिंह भट्ट को भी मरणोपरांत सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर संस्था के विक्रम सिंह रावत, टीआर सेमवाल, बंशीधर पोखरियाल, दिनेश घिल्डियाल, विक्रम सिंह रावत, चंद्रन सिंह गुसाई सहित अन्य कई मौजूद थे।