{"_id":"5aa958654f1c1b00768b58f9","slug":"171521047653-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों ने वेतन वृद्धि को भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों ने वेतन वृद्धि को भरी हुंकार
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उपनल कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा ने कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मियों के वेतन वृद्धि नहीं होने पर रोष जताया है। उन्होंने एक माह में मामले में कार्रवाई नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है। जिलाध्यक्ष प्रवीन सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मियों का कहना था, कि शासन से कई बार की वार्ता के बाद भी उनकी सुध नहीं ली जा रही है। उन्हें आज भी न्यूनतम वेतन से कम भुगतान किया जा रहा है। बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी एक माह में सरकार की ओर से अगर वेतन वृद्धि नहीं की गई तो, उपनल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह रौथाण, किशन रावत, सूरज पंवार, देवेंद्र खत्री, आशीष कप्रवाण, जीतराम आदि मौजूद थे।