फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सड़कों के निर्माण में कोताही पर कांट्रेक्टर के विरूद्ध एफआईआर

सड़कों के निर्माण में कोताही पर कांट्रेक्टर के विरूद्ध एफआईआर

Wed, 13 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
सड़कों के निर्माण में कोताही पर कांट्रेक्टर के विरूद्ध एफआईआर
रुद्रप्रयाग। तय समय सीमा के बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं होने एवं कार्यों की गुणवता मानकों के अनुरूप नहीं होने पर डीएम के निर्देश पर पीएमजीएसवाई ने ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है।
विज्ञापन

वर्ष 2013-14 व 2014-15 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत अगस्त्यमुनि ब्लाक में तीन सड़कें स्वीकृत हुई थी। इन सड़कों का निर्माण एक वर्ष में पूरा होना था। निर्माण की जिम्मेदारी गौड़ इनफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सौंपी गई। कार्यदायी संस्था दो वर्ष बाद भी काम पूरा नहीं कर पाई है। छह माह से तो काम ही बंद है। जबकि अभी करीब 10 फीसदी काम होना है। कंपनी की ओर से किया गया काम भी मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है। दुलियाधार बैंड-गणेशनगर-पल्लू-जहंगी मार्ग का काम भी अधूरा पड़ा है। दानकोट-कुंडा-तड़ाग-भोंसाल पर कटिंग मानकों के तहत नहीं की गई है। पुश्ता व स्कपर का कार्य भी नहीं किया गया है। विभाग ने मार्ग को डिफेक्टेड घोषित किया है। कंपनी से कई बार कार्य को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा गया है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। जनशिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने इन मार्गों के निर्माण में मानकों की अनदेखी व देरी को लेकर पीएमजीएसवाई को कांट्रेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


तीनों मोटर मार्गों का निर्माण निर्धारित समय से एक वर्ष पीछे चल रहा है। संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी किया जा चुका है। अब डीएम के आदेश पर कांट्रेक्टर के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।- आरसी उनियाल, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed