फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में अरविंद व आस्था रहे अव्वल

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में अरविंद व आस्था रहे अव्वल

Fri, 26 Apr 2019 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में अरविंद व आस्था रहे अव्वल
अगस्त्यमुनि। अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में 44वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालक वर्ग में अरविंद सिंह व बालिका वर्ग में आस्था नौटियाल व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अव्वल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता मैदान में 800, 1500 व 5000 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अरविंद सिंह व छात्रा वर्ग में आस्था नौटियाल ने बाजी मारी। जबकि 100 व 200 मीटर दौड़ व लंबीकूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जीआईसी अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य जेपी चमोला ने कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल, छात्र जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह खेल को करियर के रूप में चुनते हुए बेहतर तैयारी करें। प्राचार्य प्रो. जीएस रजवान ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का उत्साह सराहनीय रहा। क्रीड़ा प्रभारी डा. एमएस पंवार ने कहा कि अलग-अलग वर्ग के आधार पर आयोजित खेलों के आयोजन से कालेज परिसर में नया माहौल पैदा हुआ है, जो सुखद है। छात्रसंघ अध्यक्ष लवकुश श्रीअंश भट्ट ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कालेज प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। समापन अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला भेंक, गोला फेंक समेत अन्य प्रतियोगिताएं संपादित की गई। इस मौके पर विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed