फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   भाजपा ने दोनों विस में गठित की चुनाव संचालित समिति

भाजपा ने दोनों विस में गठित की चुनाव संचालित समिति

Mon, 25 Mar 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने दोनों विस में गठित की चुनाव संचालित समिति
रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभावार चुनाव संचालन समिति का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी है। साथ ही कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील भी की। जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण व विधायक भरत सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन में हुई बैठक में रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस चुनाव संचालन समिति गठित की गई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में लोकसभा चुनाव प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष कप्रवाण ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव का भ्रमण कर घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की लोगों को जानकारी देंगे। इस मौके पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस मौके पर शक्तिकेंद्र संयोजक, पालक, मंडल व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed