फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   ई-गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य शुरू

ई-गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य शुरू

Sun, 20 Jan 2019 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
ई-गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य शुरू
रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि के बच्छणस्यूं पट्टी के 21 ग्राम पंचायतों में तीन कॉमन सर्विस सेंटर की मदद से ग्रामीणों के प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं अटल आयुष्मान योजना के ई-गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

गांव में कैंप का शुभारंभ भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जोशी ने किया। सीएससी के संयोजक प्रदीप मलासी ने बताया कि ग्राम पंचायत जुंटई, क्वली, मुस्यागांव, स्यूणी, खांकरा में ग्रामीणों के कार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उधर, खेड़ाखाल में सीएससी संयोजक प्रमोद रौथाण ने बताया कि नवासू, बंगोली, निषणी, गहड़ व नौना-दानकोट ग्राम पंचायत के एक हजार से अधिक परिवारों के ई-गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। तल्लानागपुर के सतरेखाल से लगे गांवों में पहले चरण में 1300 ई-गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। भाजयुमो के जिला महामंत्री गंभीर सिंह बिष्ट ने बताया कि दूसरे चरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उधर, जखोली ब्लाक के गांवों में ग्रामीणों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने से प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयोग व अटल आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने में दिक्कत हो रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके झा ने बताया कि सभी सीएससी ने प्रतिदिन की रिपोर्ट मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed