फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सीटू के बैनर तले मांगों के लिए लड़ेंगी आशा

सीटू के बैनर तले मांगों के लिए लड़ेंगी आशा

Fri, 21 Sep 2018 10:04 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सीटू के बैनर तले मांगों के लिए लड़ेंगी आशा
रुद्रप्रयाग। आशा कार्यकर्ता यूनियन की बैठक में लंबित मांगों के निराकरण के लिए अग्रिम रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगों के लिए सीटू के बैनर तले लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

यूनियन की जिलाध्यक्ष ललिता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आशा कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि लंबे समय से आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलेटर और आशा ब्लाक कोआर्डिनेटर को न्यूनतम मानदेय की मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीटू के जिला महामंत्री वीरेंद्र गोस्वमी ने कहा कि उत्तराखंड की सरकारों द्वारा बीते 13 वर्षों से आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय निश्चित नहीं किया गया है, जो खेदजनक है। इस मौके पर गजपाल सिंह बुटोला, रचना भट्ट, सुशीला सेमवाल, भरोसी देवी, गीता देवी, पार्वती पुरोहित, अंजू वशिष्ठ, संगीता देवी, परमेश्वरी देवी, पुष्पा देवी, रीना देवी, कुसुम देवी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed