फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   सिंचाई नहर में रिसाव से 5 दुकानों में घुसा पानी व मलबा

सिंचाई नहर में रिसाव से 5 दुकानों में घुसा पानी व मलबा

Mon, 17 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई नहर में रिसाव से 5 दुकानों में घुसा पानी व मलबा
रुद्रप्रयाग। मुख्य बाजार के पीछे बह रही नहर से रिसाव होने से रविवार देर रात भारी मात्रा में मलबा और पानी बाजार में स्थित होटल सहित पांच दुकानों में घुस गया। प्रशासन व राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य बाजार में सड़क पर एकत्र मलबे को मशीन से साफ कराया गया।
विज्ञापन

रविवार देर रात मुख्य बाजार के पीछे ऊपरी तरफ अमसारी क्षेत्र में सिंचाई नहर का पानी खेतों में जा रहा था। इस दौरान नहर से रिसाव होने लगा। तेज रिसाव के कारण पानी भारी मलबे के साथ बाजार की ओर बहने लगा, जिससे मलबा व पत्थर दुकानों के छतों पर गिरने लगे। इस दौरान खिड़की, दरवाजों व रोशनदार के रास्ते में काफी मात्रा में पानी व मलबा दुकानों के अंदर घुसा गया। सूचना पर सोमवार सुबह राजस्व उप निरीक्षक मनोज असवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नहर में बड़े स्तर पर रिसाव होने से यह घटना हुई है। क्षति का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed