{"_id":"5b799df942c792463d4ac673","slug":"161534696953-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी बैंड.थाती.बड़मा मार्ग का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटी बैंड.थाती.बड़मा मार्ग का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखोली। विकासखंड के थाती-बड़मा पट्टी के तीन ग्राम पंचायतों के छह से अधिक गांवों को जोड़ने वाला कोटी बैंड-थाती बड़मा मोटर मार्ग भूस्खलन और भूधंसाव से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।
थाती, बड़मा, मुन्नादेवल, धरियांज सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाला मार्ग पौडानामी तोक में भूधंसाव होने से अवरुद्ध हो गया है। वर्ष 2015-16 में बना मोटर मार्ग कई स्थानों पर जर्जर हो चुका है। बड़मा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरण रावत, प्रधान सत्ये सिंह, सुखदेव रावत, राजेश्वरी देवी, सरिता देवी, कल्पेश्वरी देवी, गुड्डू आर्य आदि का कहना है कि मार्ग पर भूस्खलन व भूधंसाव से दिनेश लाल का आवासीय भवन व कई नाली कृषि भूमि खतरे की जद में आ गई है। इधर, लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई इंद्रजीत बोस का कहना है कि ऊपरी तरफ से खेत के ढहने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। प्रभावित स्थान काफी दलदल हो गया है, जिसे मौसम सुधार होने पर ही ठीक किया जा सकता है।