{"_id":"5b6dc7324f1c1b31388b5d27","slug":"161533921074-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक मतदाता वाले ग्राम पंचायतों में बनेंगे दो-दो मतदान केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक मतदाता वाले ग्राम पंचायतों में बनेंगे दो-दो मतदान केंद्र
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जनपद में अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में दो-दो मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे मतदाताओं व मतदान कर्मियों को आसानी हो। जिले में चार मतदान केंद्रों को बदलकर अन्यत्र किया गया है।
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक करते हुए रुद्रप्रयाग व केदारनाथ विस के मतदान केंद्रों की स्थिति पर चर्चा की। इस मौके पर भाजपा के विधायक भरत सिंह चौधरी ने सुझाव दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में अधिक मतदाता है, वहां दो-दो मतदान केंद्र बनाए जाए। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र आर्य को इस संबंध में सूची तैयार करने और संबंधित ग्राम पंचायतों से आपत्ति भी मांगने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बताया कि ऑल वेदर रोड परियोजना से प्रभावित राप्रावि बेडूबगड़ से मतदान केंद्र राप्रावि सौड़ी कर दिया गया है। इसी तरह राप्रावि पौंठी से जीआईसी पौंठी, भटवाड़ी से तहसील परिसर रुद्रप्रयाग और लदोली-घुड़साल से राप्रावि लदोली को मतदान केंद्र बनाया गया है। बैठक में कुलदीप काला, बीरेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र प्रसाद, दिलीप राणा, वीपी सेमवाल, एसडीएम सदर देवानंद, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान व देवमूर्ति याद मौजूद थे।