{"_id":"5ad4dacf4f1c1b65098b4c33","slug":"161523899087-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्डों का भरान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्डों का भरान शुरू
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों के भरान का कार्य शुरू कर दिया है। अगले दस दिनों में राजमार्ग पर पैच वर्क का कार्य भी पूरा हो जाएगा।
ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत 76 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए कटिंग की जा रही है। रुद्रप्रयाग से कुंड और गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक कई जगहों पर पहाड़ियों को काटा गया है, डंपरों से मलबा उठान हो रहा है। मशीनों के निरंतर कार्य से हाईवे पर जगह जगह गड्ढों की भरमार हो गई है। साथ ही काफी लंबे हिस्से में डामर उखड़ चुका है। इससे यातायात संचालन में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन, बीते दो दिनों से कार्यदायी संस्था की ओर से कटिंग कार्य को बंद कर हाईवे के गड्ढे का भरान शुरू कर दिया गया है। एनएच के अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को 22 अप्रैल तक गड्डा भरान व 27 अप्रैल तक पूरे हाईवे पर पैच वर्क का कार्य पूरा करने को कहा गया है। यात्राकाल में भी यातायात नियमित संचालित होता रहे, इसके लिए पूरे हाईवे पर चिहिन्त स्थानों पर मय ऑपरेटर मशीनें तैनात रहेंगी।