{"_id":"5ace41984f1c1b5f3e8b48ea","slug":"161523466648-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों के लिए बनेंगी 64 यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों के लिए बनेंगी 64 यूनिट
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों के लिए मास्टर प्लान के तहत 64 यूनिट (आवासीय भवन) का निर्माण किया जाएगा। आर्किटेक्ट द्वारा भवनों का डिजाइन तैयार कर लिया गया है।
केदारपुरी को मास्टर प्लान के तहत बसाए जाने के लिए जहां मंदिर मार्ग, परिसर का विस्तार हो रहा है। वहीं, अब केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितों के लिए भवनों को नक्शे के हिसाब से बनाया जाएगा। वित्तीय सहयोग कर रहे जिंदल ग्रुप के आर्किटेक्ट द्वारा डिजायन भी तैयार कर लिया गया है। पहले चरण में 6 यूनिट का निर्माण किया जाना है। प्रशासन के अनुसार इन यूनिट का निर्माण तीर्थ पुरोहितों की उपलब्ध भूमि के हिसाब से किया जाएगा। एक यूनिट में आवासीय कक्ष, अतिथि कक्ष सहित किचन, बाथरूम की पूर्ण सुविधा होगी। सुव्यवस्थित निर्माण के साथ पारंपरिक खोली, खंभ, दरवाजे, खिड़की भी लगाए जाएंगे, जो यूनिट को पूरा पहाड़ी रूप प्रदान करेंगी। इधर, वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, वीपी बगवाड़ी, दिनेश बगवाड़ी, विनोद शुक्ला आदि ने भी मास्टर प्लान से केदारपुरी को बसाए जाने का स्वागत किया है। विदित हो कि 16/17 जून 2013 की आपदा में केदारनाथ व्यापक रूप से तबाह हो गया था। यहां डेढ़ सौ से अधिक आवासीय भवन सैलाब में बह गए थे। बीते ढाई वर्षों में निम द्वारा तीर्थ पुरोहितों के लिए 43 भवन बनाए जा रहे हैं, जिसमें 27 का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में 78 भवन बनाए जाने हैं। उप जिलाधिकारी ऊखीमठ गोपाल सिंह चौहान का कहना है कि केदारनाथ में पुनर्निर्माण के तहत होने वाले सभी कार्य मास्टर प्लान के तहत हो रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों के लिए 64 यूनिटें भी इसी के तहत बनाई जानी हैं। प्रारंभिक चरण में 6 यूनिटें बनाई जाएंगी, जिसका कार्य अप्रैल माह से शुरू होगा।