{"_id":"5aae9a974f1c1bac758b60b8","slug":"161521392279-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण में विधानसभा सत्र का घेराव करेगी उक्रांद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण में विधानसभा सत्र का घेराव करेगी उक्रांद
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में 20 मार्च को गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र के घेराव का निर्णय लिया गया। इस मौके पर स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर संघर्ष तेज करने पर चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद नौटियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य वक्ता प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवेश्वर भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट होने की अपील की। कहा कि पृथक प्रदेश की लड़ाई गैरसैंण को केंद्र में रखकर लड़ी गई थी। पहाड़ की राजधानी पहाड़ में हो, इस संकल्प के साथ आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी। केंद्रीय मीडिया प्रभारी देवेंद्र चमोली ने कहा कि सरकार गैरसैंण को लेकर गुमराह कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने 20 मार्च को अधिकाधिक कार्यकर्ताओं से गैरसैंण पहुंचने की अपील की। पार्टी के जिलाध्यक्ष नौटियाल ने भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उक्रांद गैरसैंण के लिए हरसंभव संघर्ष के लिए तैयार है। बैठक में केएन डोभाल, बालेश्वर डंगवाल, बलवीर सिंह, पृथ्वीपाल रावत, राजेंद्र नेगी, हरी सिंह, योगंबर लाल, जसपाल जगवाण, सुभाष , प्रेम सिंह, मुकेश डोभाल, सूरत सिंह झिंक्वाण आदि मौजूद थे। ब्यूरो