{"_id":"59e6366d4f1c1b6a678b66a2","slug":"161508259437-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए सज रही केदारपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए सज रही केदारपुरी
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 अक्तूबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर केदारनाथ धाम में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। करीब तीन सौ पुलिस और पीएससी के जवान धाम पहुंच चुके हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी धाम में डेरा जमा लिया है।
एमआई-26 हेलीपैड से लेकर मंदिर और एमआई-17 हेलीपैड तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। वेली ब्रिज से लेकर मंदिर परिसर और वहां से एमआई-17 हेलीपैड तक बैरीकेडिंग लगा दी गई है। धाम में बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालु का पुलिस द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा भी धाम पहुंच गए हैं। दोनों अधिकारियों ने धाम में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी तैयारियां बुधवार शाम तक पूरी कर ली जाएगी। 19 अक्तूबर को कार्यक्रम को लेकर रिहर्सल की जाएगी। दूसरी तरफ श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भी प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। उन्हें स्थानीय समलौंण के रूप में भी समिति विशेष उपहार भेंट करेंगी।
एसपीजी ने की रिहर्सल
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी की एक टीम धाम पहुंच चुकी है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ेे एसपी स्तर के चार अधिकारी भी धाम पहुंच चुके हैं। एसपीजी टीम द्वारा मंगलवार को तैयारियों की रिहर्सल की गई। इधर, रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पर्याप्त फोर्स जिले में पहुंच चुकी है। बुधवार शाम को निर्धारित संख्या में सुरक्षा जवान व अधिकारी धाम पहुंच जाएंगे।