{"_id":"59e241ec4f1c1bca678b5d55","slug":"161508000236-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का छह माह का कार्यकाल निराशाजनक : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का छह माह का कार्यकाल निराशाजनक : हरीश रावत
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार के छह माह के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। कहा, कि उनके (हरीश रावत) कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं का नाम बदलकर प्रदेश सरकार श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।
पूर्व सीएम हरीश रावत के अगस्त्यमुनि पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहां बस स्टेशन पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि भाजपा शासन में ही राज्य की विकास दर और प्रति व्यक्ति आय में भारी कमी आई है, जो शुभ नहीं है। कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से जनता का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने जून 2013 की आपदा में मंदाकिनी नदी पर बने झूला पुलों के पुनर्निर्माण नहीं होने का ठिकरा पूर्व विधायक शैलारानी के सिर फोड़ा। कहा, तब, पर्याप्त धन देने के बाद भी शैला बार-बार पुलों के डिजायन बदलवाती रही। कहा कि वे केदारनाथ विधानसभा के विकास के लिए अपने स्तर से हरसंभव मदद करेंगे। रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा व केदारनाथ पुनर्निर्माण को लेकर भी प्रदेश सरकार का नजरिया स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस के शासन में लिए गए निर्णयों के आधार पर वाहवाही लूटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने नमामि गंगे परियोजना के कार्यों के शुरू नहीं होने पर केंद्र सरकार पर भी कटाक्ष किए। विधायक मनोज रावत ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को स्वीकृति नहीं मिल रही है। इस मौके पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झिक्वांण, रमेश आर्य, छात्रसंघ अध्यक्ष हार्दिक बत्र्वाल, ईश्वर सिंह बिष्ट, देवेश्वरी देवी, हरीश गुसांई, कुलदीप कंडारी, वीपी नौटियाल, जगदेश्वरी भारद्धाज आदि थे। इससे पूर्व खांकरा, रुद्रप्रयाग व तिलवाड़ा में भी कांग्रेसजनों ने पूर्व सीएम का स्वागत किया।
...................
आज करेंगे बाबा केदार के दर्शन
रुद्रप्रयाग। पूर्व सीएम हरीश रावत रविवार प्रात: 9 बजे गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगे। करीब दो घंटे वहां रहेंगे। इस दौरान वे तीर्थ पुरोहितों से भी बातचीत करेंगे। धाम से लौटने के बाद पूर्व सीएम गुप्तकाशी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।