{"_id":"59d909604f1c1bec538b6376","slug":"161507395936-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पेयजल व सिंचाई योजनाओं की जल्द हो मरम्मत : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पेयजल व सिंचाई योजनाओं की जल्द हो मरम्मत : डीएम
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जलनिगम, सिंचाई और जलसंस्थान विभाग को बरसात और अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुई योजनाओं की जल्द मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि को सड़क निर्माण से टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत में सहयोग करने को कहा है।
डीएम घिल्डियाल ने जलनिगम विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से क्षतिग्रस्त योजनाओं की जानकारी मांगी। इस पर जलनिगम और जलसंस्थान के अधिकारियों ने बताया कि लोनिवि, पीएमजीएसवाई व अन्य कार्यदायी संस्थाओं की ओर से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क निर्माण से 26 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थीं। इन योजनाओं की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। जलसंस्थान के अधिकारियों ने बताया कि बरसात से टूटी योजनाओं की मरम्मत इन दिनों की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के मलबे से छह योजनाओं को नुकसान पहुंचा है, जिन्हें ठीक किया जा रहा है। डीएम ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी निर्माण कार्य से पहले मिलकर सर्वे करने की बात भी कही। बैठक में एडीएम तीर्थपाल सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।