{"_id":"597b681c4f1c1b47438b47db","slug":"161501259804-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैंक मैनेजर ने महिला के खाते से उड़ाए 13 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी बैंक मैनेजर ने महिला के खाते से उड़ाए 13 हजार
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। मोबाइल कॉल कर फर्जी बैंक मैनेजर ने महिला से आधार कार्ड नंबर मांगकर खाते से 13 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
ऊखीमठ ब्लाक के परकंडी गांव निवासी पूनम देवी के मोबाइल पर शुक्रवार को कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक मैनेजर बोल रहा है। कहा कि आपके खाते को आधार से लिंक करने के लिए आधार और एटीएम कार्ड नंबर चाहिए। इस पर महिला ने दोनों नंबर उसे दे दिए, इसके बाद कॉल कट गई। महिला जब तक कुछ समझती तभी उसके मोबाइल पर दो मैसेज आए, जिसमें क्रमश: 12500 रुपये और 500 रुपये बैंक खाते से निकालने की बात कही गई थी। इस पर, महिला आनन-फानन में गांव की एक अन्य महिला के साथ बैंक पहुंची और अपने खाते को चेक कराया, तो पाया कि 13 हजार रुपये दो किश्तों में निकाले जा चुके हैं। बैंक कर्मियों की ओर से उस नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया गया, जिससे महिला के मोबाइल पर कॉल आई थी, लेकिन नंबर स्विच ऑफ मिला। इसके बाद महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष कुंवर सिंह बिष्ट ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।