फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   केदारनाथ यात्रा से वापस लौटने लगी हेली कंपनियां

केदारनाथ यात्रा से वापस लौटने लगी हेली कंपनियां

Mon, 24 Jun 2019 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा से वापस लौटने लगी हेली कंपनियां
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा की रफ्तार थमने के साथ ही हेली कंपनियों ने भी अपना बोरिया बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। यूटीयर कंपनी का हेलीकॉप्टर लौट चुका है। अगले चार दिनों में अन्य कंपनियां भी लौट जाएंगी। यात्रा में 16 मई से 23 जून तक 10 हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टरों से 55,894 श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन

नौ मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष डेढ़ माह में ही 7 लाख 40 हजार श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा में नौ हेली कंपनियों द्वारा 16 मई से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई थी, जबकि दो कंपनियों को बाद में अनुमति दी गई। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के नौ हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टरों द्वारा 39 दिनों में गुप्तकाशी, सेरशी व फाटा के हेलीपैड से केदारनाथ के लिए 9704 शटल की गई, जिसमें 54204 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। जबकि 41052 श्रद्धालु दर्शन कर लौटे। इसके अलावा 10 से 20 जून तक गढ़वाल मंडल विकास निगम के अधीन क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर द्वारा 301 शटल की गई, जिसमें 1690 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे और 1715 वापस लौटे। इधर, नोडल अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि अब यात्रा धीमी पड़ने से हेली कंपनियां भी वापस लौटने लगी हैं। 22 जून को यूटीएयर कंपनी लौट चुकी हैं। अगले चार दिनों में पवनहंस, हिमालयन हेली सहित अन्य कंपनियां भी वापस चली जाएंगी। अब सिर्फ थंबी एविएशन द्वारा ही आगामी पांच जुलाई तक हेलीकॉप्टर सेवा देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed