{"_id":"5c964ed7bdec22764d26eb3e","slug":"151553354455-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा नौटियाल समेत 58 कार्यकर्ता भाजपा में लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा नौटियाल समेत 58 कार्यकर्ता भाजपा में लौटे
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। केदारनाथ विधानसभा की पूर्व विधायक आशा नौटियाल समेत 58 कार्यकर्ताओं की भाजपा में वापसी हो गई है। इन सभी को वर्ष 2017 में हुए विस चुनाव में पार्टी से बगावत के कारण निष्कासित कर दिया गया था। मंडल व जिला कार्यकारिणी ने पूर्व विधायक व अन्य कार्यकर्ताओं की वापसी पर खुशी जताते हुए प्रदेश हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।
शनिवार को देहरादून में पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक समेत गजेंद्र चौधरी, विपिन सेमवाल, पूर्व प्रमुख फते सिंह रावत, दर्शनी पंवार, भगत कोटवाल, दिनेश तिवारी, कमल सिंह रावत, विनोद डिमरी, प्रकाश रावत, दीपक राणा, विनोद रावत, मगन सिंह नेगी, हर्षवर्धन बेंजवाल, सतीश मैठाणी, जसवीर सिंह नेगी, अनसूया प्रसाद भट्ट आदि ने पार्टी में वापसी की। बता दें कि पूर्व विधायक नौटियाल 2002 और 2007 में केदारनाथ विस से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुनी गई थी। नौटियाल ने कहा कि घर वापसी पर वे खुश हैं। केदारनाथ विस में संगठन को मजबूत करते हुए खोया जनाधार हासिल करना उनकी प्राथमिकता है।