{"_id":"5c964ed1bdec2213f01be178","slug":"151553354449-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने किया रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने किया रोड शो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/तिलवाड़ा/अगस्त्यमुनि। भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा और अगस्त्यमुनि में रोड शो कर जनता का अभिवादन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के साथ प्रत्याशी की जीत का संकल्प भी लिया।
शनिवार को दोपहर बाद बीजेपी प्रत्याशी जिला मुख्यालय पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, विधायक भरत सिंह चौधरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद नगर क्षेत्र में रोड शो के माध्यम से जनता का अभिवादन किया। तीरथ सिंह रावत को पौड़ी सीट से लोस प्रत्याशी चुने जाने पर भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त करते हुए जनता से पार्टी पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर पौड़ी के विधायक मुकेश कोहली, राज्यमंत्री राजेंद्र अंथवाल, महामंत्री अजय सेमवाल, महामंत्री अनूप सेमवाल, बार अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, भाजपयुमो अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, महामंत्री गंभीर सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, गंभीर बिष्ट, विकास डिमरी, दीपक सिलोड़ी आदि मौजूद थे।