{"_id":"5c7bf74ebdec22093e7c187c","slug":"151551628110-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में बर्फबारी, घाटी में बारिश और रुद्रप्रयाग में धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में बर्फबारी, घाटी में बारिश और रुद्रप्रयाग में धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग/गोपेश्वर।
केदारनाथ और बदरीनाथ में रविवार को भी बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। रविवार को केदारनाथ में सुबह से मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान चटक धूप भी खिली रही, लेकिन दोपहर बाद 12.30 बजे से आसमान में घने बादल घिर आए और बर्फबारी शुरू हो गई। साढ़े तीन बजे तक मध्यम बर्फबारी होती रही।
शनिवार रात को भी केदारनाथ में तेज बर्फबारी हुई। वर्तमान में धाम में 16 फीट से अधिक बर्फ है। पैदल मार्ग भी जंगलचट्टी के बाद से बर्फ से लकदक है, जिस पर आवाजाही संभव नहीं है। बीते सवा माह से मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते केदारनाथ में बिजली व पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। बीते दस दिनों से संचार सेवा भी बंद है। यहां बीएसएनएल का मोबाइल टावर खराब हो गया है, जिससे धाम में सिर्फ डीएसपीटी पर ही बमुश्किल से संपर्क हो पा रहा है। धाम में अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि केदारघाटी में गौरीकुंड से गुप्तकाशी के बीच सवा घंटे तेज बारिश हुई।
चमोली जिले में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह छह बजे थमी। यहां भी दोपहर बाद फिर मौसम ने करवट बदली और बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, गौरसों बुग्याल, औली, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। हालांकि शाम पांच बजे के बाद मौसम सामान्य हो गया। शनिवार रात को भी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।