{"_id":"5c7ad544bdec222bf4529e6e","slug":"151551553860-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू में गदरपुर निवासी छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलूरू में गदरपुर निवासी छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। बंगलूरू में पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर परिजन बंगलूरू के लिए रवाना हो गए। शनिवार रात उनके गदरपुर लौटने की संभावना है।
वार्ड 10 निवासी मुदित कुमार का पुत्र कबीर (20) बंगलूरू में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार को परीक्षा खत्म होने के बाद कबीर अपने पटना निवासी दोस्त साहिल अग्रवाल के साथ स्कूटी से घूमने के लिए हिल स्टेशन गया था। वहां से लौटते समय रात करीब आठ बजे उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई थी। स्कूटी चला रहे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल कबीर ने अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम दम तोड़ दिया। कबीर की मौत की सूचना पर परिजन बंगलूरू के लिए रवाना हो गए।