{"_id":"5c4355cbbdec22738442a0d0","slug":"151547916747-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए भवन में किया जाए भीरी चिकित्सालय का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए भवन में किया जाए भीरी चिकित्सालय का संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। भवन निर्माण के 14 वर्ष बाद भी राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय भीरी का संचालन नए भवन पर न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में चिकित्सालय का संचालन विभागीय भवन में करने की मांग की।
ब्लाक के तिलनसोली, नागजगई, फेगू, बरम्वाडी, टेमरिया, गिवाड़ी, ककोला, ढांड, धारसाल के ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि भीरी में राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय के लिए 15 वर्ष पूर्व भवन निर्माण किया गया था। आज तक इस भवन पर अस्पताल का संचालन नहीं हो पाया है, जबकि भवन का उद्घाटन हो चुका है। साथ ही यहां बिजली, पानी समेत सभी बुनियादी सुविधाएं हैं। बावजूद विभाग की ओर से यहां चिकित्सालय का नए भवन में संचालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस पुराने भवन पर चिकित्सालय चल रहा है, वहां मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है। ग्रामीणों ने विभाग के कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए जल्द नए भवन में अस्पताल संचालन की मांग की