{"_id":"5beef9c8bdec2269a92b7224","slug":"151542388168-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन निर्माण से होने वाले प्रभावितों के मिले 50 फीसदी रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन निर्माण से होने वाले प्रभावितों के मिले 50 फीसदी रोजगार
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रस्तावित रेल लाइन निर्माण से प्रभावित काश्तकारों ने राज्य सरकार से सीएम को भेजा ज्ञापन स्थायी रोजगार देने की मांग की है। इस संबंध में प्रभावितों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
रेल लाइन प्रभावित संघर्ष समिति के सदस्य बुद्धिबल्लभ ममगाईं के नेतृत्व में प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम मंगेश घिल्डियाल से मुलाकात की। कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण कार्य में प्रभावितों को प्राथमिकता से 50 प्रतिशत रोजगार दिया जाए। साथ ही प्रभावित काश्तकारों को वाद के मुताबिक रेल विकास निगम में स्थायी रोजगार देने, बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, रेलवे डंपिंग जोन पर अत्याधुनिक चिकित्सालय, स्कूल, खेल मैदान, लाइब्रेरी समेत अन्य इकाइयों का निर्माण किए जाने की मांग की। इसके अलाव पहाड़ की भौगोलिक स्थिति की देखते हुए पर्यावरण, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रेल विकास बोर्ड द्वारा मिली वाली अनुमन्य रियायतों पर स्थानीय लोगों को महत्व देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सतीश रतूड़ी, दिवाकर जुगरान, विक्रम सिंह, मनोज असवाल शामिल थे।