{"_id":"5b8d666b42c79217f35daf9a","slug":"151535993451-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सक्रिय होने लगा सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सक्रिय होने लगा सिरोहबगड़ भूस्खलन जोन
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित जोन सिरोहबगड़ फिर से सिरदर्द बनने लगा है। सोमवार को भूस्खलन के कारण यातायात दो घंटे बाधित रहा। बीते चार दिनों से यहां पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से दस घंटे से अधिक समय तक हाईवे बंद रहा है।
बीते चार दशक से बदरीनाथ हाईवे पर शासन, प्रशासन व कार्यदायी संस्था के लिए परेशानी का सबब बने सिरोहबगड़ में भूस्खलन जोन फिर सक्रिय हो गया है। बीते शुक्रवार से पहाड़ी से रुक-रुककर मलबा गिर रहा है, जिससे आए दिन यातायात बाधित हो रहा है। एनएच के अनुसार चार दिनों में यहां पर हाईवे 10 घंटे से अधिक समय तक के लिए बंद हो चुका है। एनएच के ईई जितेंद्र सिंह त्रिपाठी ने बताया कि बरसात के अंतिम चरण में पहुंचने के बाद भूस्खलन प्रभावित सिरोहबगड़ जोन के सक्रिय होने ने चिंता बढ़ा दी है। दोनों तरफ से जेसीबी तैनात कर दी गई हैं। कम से कम समय में यातायात बहाल हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। साथ ही वैकल्पिक मोटर मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दूसरी तरफ रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और कुंड-ऊखीमठ राजमार्ग पर दिनभर कुछ स्थानों पर हल्का भूस्खलन होता रहा। जनपद में जाबरी-जयकंडी, कोटी-बड़मा-धरियांज, खांकरा-खिर्सू, लमगौंडी-देवलीभणिग्राम संपर्क मोटर मार्ग बंद हैं। जबकि गुप्तकाशी-कालीमठ, रैंतोली-जसोली और कांडई-कमोल्डी मोटर मार्गों की स्थिति बहुत दयनीय बनी हुई है। मार्गों पर लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे है।