{"_id":"5b7c4a5a42c792464b1c4c16","slug":"151534872154-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर डीएम ने बच्चों को पढ़ाई गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर डीएम ने बच्चों को पढ़ाई गणित
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अगस्त्यमुनि ब्लाक के दूरस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय बीना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया और छात्र-छात्राओं को कुछ देर पढ़ाया भी।
मंगलवार सुबह नौ बजे डीएम विद्यालय में पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापक कक्ष में उपस्थिति पंजिका जांची। इसके बाद डीएम ने अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी मांगी। डीएम घिल्डियाल ने कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को गणित के सवाल भी कराए और प्रश्न भी पूछे। उन्होंने एमडीएम के चावल, दाल, नमक की गुणवत्ता जांची। डीएम ने शिक्षक को बच्चों की शारीरिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने बताया कि विद्यालय में बच्चों का बौद्धिक स्तर अच्छा है।