फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   दिनभर बाधित होता रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

दिनभर बाधित होता रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे

Mon, 20 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
दिनभर बाधित होता रहा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सौड़ी व अंधेरगढ़ी में दिनभर बाधित होता रहा। इस कारण यातायात संचालन में भी दिक्कत होती रही। सुबह सौड़ी में पहाड़ी से भारी मलबा व बोल्डर गिरने से हाईवे दो घंटे बंद रहा। प्रात: 8 बजे यातायात सुचारु होने के बाद पुन: 10 बजे बंद हो गया, जिसे एनएच द्वारा कुछ देर में बहाल कर दिया गया। इधर, शाम 5 बजे के बाद अंधेरगढ़ी में हाईवे पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण हाईवे बंद हो गया। जनपद में जाबरी-जयकंडी, रैंतोली-जसोली, छेनागाड़-बक्सीर, लमगौंडी-देवलीभणिग्राम सहित 8 संपर्क मार्ग अभी भी बंद हैं, जिसके चलते क्षेत्रीय जनता को अतिरिक्त रास्तों से मीलों पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed