{"_id":"5b6c78544f1c1ba23e8b60e9","slug":"151533835348-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया युवा कांग्रेस का स्थापना दिवस
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भारतीय युवा कांग्रेस का 59वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली भी निकाली।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष रावत के नेतृत्व में नए बस अड्डे में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा देश में झूठी खबरें व नफरत फैलाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे देश का माहौल व सौहार्द बिगड़ रहा है। इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार में राष्ट्रीय एकता के तहत तिरंगा रैल निकाली। इस मौके पर विनोद राणा, सुमन नेगी, हैप्पी असवाल, आशीष राणा, आलोक राणा, बादल रावत, सलमान, पंजद भारती, सुमंत तिवारी, देवेश्वरी नेगी, प्रदीप बगवाडी, रेखा सेमवाल, सुमन तिवारी, लखपत भंडारी, बीरपाल सिंह, आनंद रावत, शशि सेमवाल, अजय झिंक्वाण, रणजीत रावत, दीपा आर्य, मनोज चौहान समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।