फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   शहीद मानवेंद्र की सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर हुई अंत्येष्टि

शहीद मानवेंद्र की सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर हुई अंत्येष्टि

Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
शहीद मानवेंद्र की सैन्य सम्मान के साथ पैतृक घाट पर हुई अंत्येष्टि
ऊखीमठ। बांदीपुरा में आतंकी हमले में शहीद हुए कालीमठ घाटी के कविल्ठा गांव निवासी मानवेंद्र सिंह रावत की सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक घाट पर अंत्येष्टि की गई। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए कालीमठ घाटी सहित जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब तीन हजार से अधिक लोग एकत्र हुए। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शहीद मानवेंद्र को पुष्पचक्र अर्पित किया।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न 11.12 बजे तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। शहीद की पत्नी विनीता, मां कमला देवी और पिता नरेंद्र सिंह रावत और छोटा भाई दिग्विजय सिंह रावत शव पर लिपटकर बिलख-बिलख कर रोने लगे। शहीद के दो बच्चे भी अपने पिता को एकटक देखते रहे। सेना के 9-माउंटेन बिग्रेड के आठ सदस्यीय यादगार टीम द्वारा घर के आंगन में शहीद को सलामी दी गई और सेना के अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। इसके बाद दोपहर 12.15 बजे पार्थिव शरीर को लेकर सेना के जवान, परिजन व ग्रामीण पैतृक घाट पर गए। इस दौरान शहीद की अंतिम यात्रा में ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

पैतृक घाट पर राज्यपाल डा. केके पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रतिनिधि के तौर पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित किया, जबकि सेना की ओर से कर्नल बीबी भट्ट, कर्नल राजेंद्र गुप्ता, मेजर संतोष गुंरुग और समस्त केदारघाटी की ओर से विधायक मनोज रावत, प्रमुख संत लाल शाह और एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छोटे भाई दिग्विजय ने मानवेंद्र सिंह को मुखाग्नि दी। वहीं केदारनाथ विस की पूर्व विधायक आशा नौटियाल व कामलीठ वार्ड की जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर पीड़ित परिवार का ढाढ़स भी बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed