{"_id":"5ab3dfa24f1c1bbb758b7111","slug":"151521737634-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में लगेंगे कम्प्यूटेड रेडियोग्राफी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में लगेंगे कम्प्यूटेड रेडियोग्राफी मशीन
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक युगल किशोर पंत ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने जल्द सीआर एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने व एक्स-रे कक्षों में सुरक्षा इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में पर्याप्त सफाई व्यवस्था न होने पर नाराजगी।
निदेशक युगल किशोर पंत ने कहा कि जिला अस्पताल में पुरानी एक्स-रे मशीनों को बदलकर कम्प्यूटेड रेडियोग्राफी मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। सुरक्षा को देखते हुए सभी सक्रिय एक्स-रे कक्षों में लेड लाइनिंग/पेंटिंग का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही तपेदिक रोगियों के पोषण के लिए निश्चित धनराशि/भत्ता लाभार्थी के खाते में जमा कराया जाएगा। टीबी के एक्टिव केस फाइंडिंग पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त निदेशक डा. वीएस टोलिया, सीएमओ डा सरोज नैथानी, सीएमएस डा. डीपी सेमवाल, वरिष्ठ क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डा. डीएस नेगी आदि मौजूद थे।