{"_id":"59c537a14f1c1b25688b5e36","slug":"151506097057-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 घंटे से केदारनाथ में रुक-रुककर हो रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 घंटे से केदारनाथ में रुक-रुककर हो रही बारिश
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम ने बृहस्पतिवार देर रात से करवट बदली है। केदारनाथ में मेरू-सुमेरू पर्वत श्रृंखलाएं बर्फ से लकदक हो चुकी है।
बदरीनाथ, हेमकुंड और रुद्रनाथ की चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे धामों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
केदारनाथ में बृहस्पतिवार देर रात्रि करीब ढाई बजे से शुक्रवार देर शाम तक रुक-रुककर हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। वासुकीताल और चोराबाड़ी ताल तक सीजन की पहली बर्फ गिर चुकी है। बारिश और ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। हालांकि गुप्तकाशी, मैखंडा व शेरसी से खराब मौसम के बीच धाम के लिए हेली कंपनियों की हेली सेवा पूरे दिन चलती रही।
उधर चमोली जिले में मौसम में अचानक आए परिवर्तन से मौसम ठंडा हो गया है। शुक्रवार को बदरीनाथ, हेमकुंड और रुद्रनाथ की चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रही। मौसम खराब होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब क्षेत्र में दिनभर कोहरा छाया रहा। पर्यटन स्थली औली, चोपता, दुगलभिट्टा में भी शुक्रवार को दोपहर बाद से देर शाम तक बारिश रही।