फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   जूहा क्यार्क-बरसूड़ी में बारिश के दिन रहेगी छुट्टी

जूहा क्यार्क-बरसूड़ी में बारिश के दिन रहेगी छुट्टी

Wed, 02 Aug 2017 09:50 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
जूहा क्यार्क-बरसूड़ी में बारिश के दिन रहेगी छुट्टी
रुद्रप्रयाग। जूनियर हाईस्कूल क्यार्क-बरसूड़ी के जर्जर भवन को देखते हुए सीईओ ने तेज बारिश के दिन स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्कूल समय के दौरान भी बारिश की स्थिति बनने पर तुरंत छुट्टी करने निर्देश प्रधानाध्यापक को दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय चपेटी बंद मिलने पर बीईओ ने स्कूल में तैनात दो शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने सहित स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार को सीईओ चित्रागन काला और बीईओ केएल रड़वाल ने बसुकेदार तहसील क्षेत्र के जीआईसी बसुकेदार, प्राथमिक, जूनियर और और हाईस्कूल क्यार्क-बरसूड़ी और प्राथमिक विद्यालय चमेटी का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था के साथ मीड-डे-मील और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जूनियर हाईस्कूल क्यार्क-बरसूड़ी के जर्जर भवन को देखते हुए उन्होंने तैनात प्रधानाध्यापक तेज बारिश के दिन विद्यालय का संचालन न किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि अगर स्कूल समय के दौरान भी तेज बारिश की स्थिति बनती है तो तुरंत छुट्टी कर दी जाए, जिससे स्कूली बच्चे व शिक्षकों के जीवन को खतरा न हो। विद्यालय में जर्जर भवन होने से हाईस्कूल कक्षाएं बाहर मैदान किनारे संचालित हो रही है। इसके उपरांत दोनों अधिकारी दोपहर 12 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय चपेटी पहुंचे, जहां स्कूल बंद मिला। इस पर बीईओ ने उप शिक्षाधिकारी नंदा चंद्रा को विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षकों का स्पष्टीकरण लेने के साथ ही एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। कहा कि अगर स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिले तो उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed