{"_id":"5c4b2fcdbdec22736c04bdd7","slug":"141548431309-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में 24 घंटे से बर्फबारी, 4 फीट नई बर्फ जमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में 24 घंटे से बर्फबारी, 4 फीट नई बर्फ जमी
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में 24 घंटे से भारी बर्फबारी हो रही है। यहां करीब दस फीट बर्फ जम चुकी है। मौसम खराब होने से केदारपुरी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को दिनभर तापमान माइनस में रहा। द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित निचले इलाकों गौंडार, तोषी, त्रियुगीनारायण सहित अन्य गांवों में भी तेज बर्फबारी हो रही है, जिससे आम जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हो गया है।
केदारनाथ में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से शुरू हुई बर्फबारी शुक्रवार को भी दिनभर जारी रही। इस दौरान यहां तीन फीट से अधिक ताजी बर्फ जम चुकी है। केदारपुरी में बर्फबारी के बीच घना कोहरा छाया हुआ है। यहां मौजूद 50 से अधिक मजदूर और अन्य लोग कमरों में दुबके हुए हैं। बिजली व संचार सेवा के पांच दिन से ठप होने के कारण उन्हें खासी दिक्कतें हो रही हैं। वुड स्टोन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि पांच दिनों में दूसरी बार भारी बर्फबारी हो रही है। नई और पुरानी बर्फ सहित यहां दस फीट से अधिक बर्फ जमी हुई है। यहां अधिकतम तापमान माइनस 6.4 और न्यूनतम माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केदारनाथ-गौरीकुंड पैदल मार्ग पर भी तीन से चार फीट बर्फ जमी हुई है।
इधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, चोपता में चार दिनों के भीतर दुबारा भारी बर्फ गिर चुकी है। पांच से छह हजार फीट ऊंचाई वाले 40 से अधिक गांवों में भी भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन व्यापक रूप से प्रभावित हो चुका है। पैदल और मुख्य मार्ग बर्फ से ढक चुके हैं। पेयजल लाइनें भी जाम हो चुकी हैं, जिससे पानी की सप्लाई ठप हो चुकी हैं। ग्रामीण बर्फ को पिघलाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।