{"_id":"5be46e35bdec226930330a7b","slug":"141541697077-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थ पुरोहितों के लिए बनेंगे पहाड़ी शैली में आवासीय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थ पुरोहितों के लिए बनेंगे पहाड़ी शैली में आवासीय भवन
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ। आपदा से प्रभावित तीर्थ पुरोहितों के लिए पहाड़ी शैली में 73 आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा। मॉडल के तौर पर दो भवनों का निर्माण आखिरी चरण में पहुंच चुका है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मॉडल का निरीक्षण करते हुए खुशी जताई। उन्होंने धाम में पहाड़ी शैली को प्राथमिकता देने की बात भी कही।
जिंदल ग्रुप के सहयोग से केदारनाथ में मंदिर मार्ग पर मास्टर प्लान के तहत इन भवनों का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में दो भवनों का निर्माण पूरा होने वाला है। इन भवनों की छत पठाल की है। जंगला, खिड़की और दरवाजे लकड़ी के हैं। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि जून 2013 की आपदा में प्रभावित होने वाले तीर्थ पुरोहितों, जिनके साथ उत्तराखंड शासन का अनुबंध है, उन्हीं के लिए ये भवन बनाए जाने हैं। आगामी यात्राकाल तक अधिकांश भवनों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ब्यूरो