{"_id":"5ba1290b867a557eb6031b80","slug":"141537288459-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में गंदगी मिलने पर डीएम ने दिए सफाई कर्मी को हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में गंदगी मिलने पर डीएम ने दिए सफाई कर्मी को हटाने के निर्देश
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। डीएम ने मंगलवार को अमसारी बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य बाजार-अमसारी पैदल मार्ग में गंदगी मिलने पर उन्होंने पालिका अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित सफाई कर्मचारी को हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने पैदल रास्तों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग भी की।
रविवार रात्रि को नहर में रिसाव होने से बाजार को पहुंचे नुकसान का जायजा लेने डीएम मंगेश घिल्डियाल पहुंचे। इस मौके पर डीएम ने प्रभावित प्रतिष्ठान स्वामियों को मुआवजा देने और एसडीएम सदर व नगर पालिका को सरकारी जमीन पर बने ढांचों को तोड़ने को कहा। उन्होंने वन विभाग को मलबे से निजात पाने के लिए अमसारी में क्षरण प्रतिरोधी पौधों का रोपण करने, सिंचाई विभाग को दीवार व आवश्यकतानुसार वायरक्रेट लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने मुख्य बाजार-अमसारी पैदल मार्ग पर जगह-जगह पसरी गंदगी फैले होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने पालिका को सफाई कर्मचारी को तत्काल हटाने और 3 बजे बाद नियमित वार्डों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर देवानन्द, ईई सिंचाई विभाग पीएस बिष्ट, एई प्रवीन डुगरियाल, ईओ नगरपालिका संजय रावत समेत अन्य मौजूद थे।